रांची: हरमू हाउसिंग कॉलोनी में भीषण जल संकट

रांची: हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित मकान संख्या एचआई 1 से 100 व इससे सटे उत्तरी एवं पूर्वी भाग में अवस्थित ईडब्ल्यूएस के मकानों में स्वयं के डीप वेल बोरिंग से पेय जलापूर्ति होती है, लेकिन भीषण गर्मी के बाबत 50 प्रतिशत बोरिंग सूख चुके हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पाईप द्वारा पेयजल की आपूर्ति की अधूरी व्यवस्था की गई है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश से वर्ष 2016 में सीरम टोली के पानी टंकी के पाईप से पानी देने के लिए अनुपालन में खानापूर्ति की गई है। रांची नगर निगम से भी टैंकर द्वारा अनियमित व केवल 10 घरों में पानी देने की रस्म आदायगी की जा रही है। ऐसे में कॉलोनीवायिों के बुजुर्ग व अन्य लोग प्रशासन से बेहर आक्रोशित हैं।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/concerns-on-the-resolution-of-jharia-rehabilitation-issues
पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कॉलोनी वासियों ने सरकार व सरकारी तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इस मामले के जिम्मेदार विभागों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ पत्राचार व साथ साथ वार्ता भी हो रही है। 4 जून को कॉलोनी में एक आपात बैठक हुई जिसमें समिति के मुख्य संरक्षक योगानंद मिश्र व सचिव शैंलेद्र लाल बख्शी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के नागरिक अंचल के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार तथा कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह उपस्थित थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि चापूटोली स्थित पानी टंकी दो से तीन महीने में चालू हो जायेगा जिससे इस कॉलोनी को पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति पाईप द्वारा हो जायेगी। तब तक कॉलोनी वासियों की कठिनाइयों को देखते हुए पुराने पाईप लाईन से पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था पुर्नबहाल एक- दो दिनों में कर दी जाएगी।
[URIS id=9499]




