रांची: काली मंदिर में महाआरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रांची: डोरंडा के मनिटोला स्थित तीन दिवसीय बड़ा काली पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सुबह तीन बजे माता की महाआरती करते हुये भोग लगाया गया। इस बाबत माता के दर्शन हेतु उड़ीसा, बंगाल, सहित झारखंड व कई अन्य जगहों से भक्त शामिल हुए। माता के दर्शन के लिए रात्रि 02:00 बजे से ही लंबी कतार लगी हुई थी व रविवार को पूजन समारोह में हजारों की तादात में भक्तों ने माता के दर्शन किये।
मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान ने माता को भोग लगाया व फिर आरती के साथ पूजा प्रारंभ हुई, जो रात्रि 10:00 बजे तक चली। पूजा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसके भंडारे पर लगभग सवा लाख लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आज सुबह से ही मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसा माहौल रहा पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया एवं माता का भव्य श्रृंगार किया गया पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/babothers-homes-gayatri-yajna
चंदन नगर द्वारा आकर्षक लाइट की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन मे मुख्य रूप से सुबोध कांत सहाय, नवीन जयसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, पवन पासवान, सीमा शर्मा, संजय पोद्दार, सुमन स्वरूप, रितेश तिवारी, अशोक राय चंद्र, भूषण सिन्हा, रवि कुमार राय, सुमित जयसवाल, सीवी सिन्हा, उर्मिला, उरांव, विमला कुमारी, शंभू गुप्ता, रवि कुमार राय, राजकुमार, सिंटू, रवि कुमार राय, नवल किशोर पासवान, नंदकिशोर जयसवाल, रिंकू गुप्ता, डीबी सरदार, प्रमोद पासवान, विनोद ओझा, राजू कक्कड़, साकेत गुप्ता भोला सिंह, मनोज नायक सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
[URIS id=8357]


