सीएम ने एलईडी स्ट्रीट लाइट योजना शुरु की

दुमका: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव में 14वें वित्त आयोग के तहत एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना कर शुभारंभ किया। मौके पर सीएम ने 151 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुये उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने सुबह जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के कठलिया में नक्सली मुठभेड़ में एसएसबी के शहीद जवान को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/encounter-between-ssb-35th-battalion-and-militants-a-young-martyr
मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच सुकन्या योजना के चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड तथा प्रखंड के विभन्न कलस्टरों की सहिया- साथी के बीच ’नयी पहल कीट’ तथा चिकित्सकों के बीच नियुक्ति- पत्र का वितरण किया। मौके पर प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी व दुमका के नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया।
[URIS id=8357]


