मानव अधिकारों के लिये हम दृढसंकल्पित: घनश्याम

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जमुआ दौरा
जमुआ ( गिरिडीह ): मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा है कि हम प्राथमिकता के तहत मानव अधिकार की रक्षा व उन्हें यथोचित न्याय दिलाने की दिशा में पूर्णतः कटिबद्ध हैं। कहा कि संविधान में मौलिक अधिकार, कार्य व दायित्व सभी नागरिकों को समान तौर पर प्रदान किया गया है। श्री गुप्ता ने ये बातें अपने झारखंड प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत पोबी में आहूत अभिनंदन समारोह के दौरान कही।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/womens-attention-on-cleanliness-during-menstruation-head
श्री गुप्ता ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व छुट भईये नेताओ द्वारा नागरिकों का शोषण अज्ञानता व जागरुकता के अभाव में होता है। उन्होंने सभी राज्यों में दौरा कर जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों की गंभीरता से समीक्षा की। इसके अलावे जिलाध्यक्ष को भी तरीके से आगे बढ़े। इससे पूर्व यहां अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौेके पर दिव्यांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार, पश्चिम बंगाल प्रभारी आचार्य संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग हित की दिशा में संगठन युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।
[URIS id=8357]


