रांची: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को सीसीएल कर्मियों ने धुम्रपान सहित किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली, संकल्प लिया। सीएमडी गोपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि गुटखा, सुर्ती, सिगरेट, शराब का सेवन जानलेवा है। इससे सभी को बचना चाहिए।
[URIS id=8357]
उन्होने कहा कि इससे न सिर्फ व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। सेवन करने वाले कई लोगों में भ्रांतियां हैं कि नशा छोड़ देने से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कहा कि यह मानसिक व आर्थिक परेशानियों का कारक भी है, लेकिन नशा को सिर्फ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति से पूर्णतः छोड़ा जा सकता है। इस मौके पर सीसीएल के सीएमडी सहित निदेशक (कार्मिक) आर.एस. महापात्र, निदेशक तकनीकी (योजनाध्य परियोजना) भोला सिंह,वरीय जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब हो कि नशामुक्ति दिवस आज सीसीएल मुख्यालय के अलावे इसके कई क्षेत्रों, ईकाईयों व अस्पतालों में भी मनाया गया।