कोटपा-2003 की धाराओं का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी: डीसी

जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक
रांची: उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की एक अहम बैठक विकास भवन सभागार में की। इस बाबत अध्यक्षता करते हुये उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये टास्क की समीक्षा करते हुये तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित कार्यों का प्रभावी रुप से क्रियान्वयित व अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
डीसी ने बताया कि येलो लाइन कंपेन के तहत 31 मई 2019 को विशेष तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्कूलों में 100 गज के दायरे में येलो लाइन खींची जायेगी, जिसके अंदर किसी भी परिस्थिति में तंबाकू का सेवन या बिक्री पर प्रतिबंध होगा। कहा कि कोटपा-2003 के अन्तर्गत प्रावधनित धाराओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी।

[URIS id=8357]

रे ने कहा कि 31 मई 2019 को विशेष तंबाकू निषेध दिवस के अवसर सभी सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू निषेध शपथ दिलायी जायेगी। बताया कि इसके माध्यम से सभी को सिगरेट व विभिन्न तंबाकू उत्पाद जनित होनेवाले रोगों व जीवनहानि के बारे में इस बाबत लोगों को जागरुक किया जायेगा।
डीसी ने कहा कि अगर आप तंबाकू की लत छोड़ना चाहते हैं तो जिला अंतगर्त संचालित तंबाकू नशामुक्ति केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं। आमजन तंबाकू मुक्ति सेवा केंद्र के टाॅल फ्री नंबर 1800112356 पर काॅल कर सकते हैं। साथ ही दूरभाष नंबर 011-22901701 पर मिस काॅल भी कर सकते हैं। बैठक में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्य सचिव, सदस्य सह मुख्य समन्वयक व कई सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More