लोहरदगा: स्थानीय विधायक सुखदेव भगत ने आज यहां के विक्टोरिया बड़ा तालाब के सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद इन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसके सुंदरीकरण का कार्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने इस कार्य से जुड़े संवेदकों व विभागीय अभियंता को भी कई दिशा- निर्देश दिए। स्थानीय विधायक सुखदेव भगत को झारखंड प्रदेश तेली समाज के मुख्य संरक्षक सह आर्मी रिटायर डॉक्टर टी साहू ने उनकी पहल के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि विधायक के निर्देशानुसार कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी व तलाब का निर्माण बेहतर ढंग से होगा।