अधिकारी दूर करें पेयजल संकट, निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो: सीपी सिंह

-समीक्षा में अधिकारियों को कई निर्देश दिए
स्टेट ब्यूरो: नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है, कि राजधानी रांचीवासियों को हर हाल में पेयजल मुहैया हो व इसके लिये सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हों। उन्होंने बढ़ती पेयजल समस्या के निदान हेतु नए पानी टैंकर खरीदने व सीसीएल पीएचडी में उपलब्ध पानी टैंकर के इस्तेमाल का निर्देश भी दिया है। उन्होंने शहर में नालियों के मरम्मत को 10 जून से पहले पूरा कर लेने का निर्देश दिया है, ताकि बरसात में कोई भी समस्या का सामना न करे।
नगर निगम सभागार में बुधवार को श्री सिंह यहां के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि अभियंता निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते हैं। बैठक में शहर की साफ-सफाई, निर्माण कार्य, लाइट, सीवरेज ड्रेनेज, बड़ा तालाब, वेंडर मार्केट समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई। शहर में पेयजल समस्या को लेकर विशेष ध्यान देते हुये श्री सिंह ने कहा कि निगम को निर्माण कार्य के लिए सवा दो सौ करोड़ रुपए दिया गया है। इसके तहत कई टेंडर हुए हैं व कई होने बाकी हैं। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
[URIS id=8357]

