चारा घोटाला में 16 अभियुक्तों को 3-4 साल की सजा, 7 लाख तक जुर्माना

-मामला चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी का
स्टेट ब्यूरो: अविभाजित बिहार के सर्वाधिक बड़े व बहुचर्चित चारा घोटाला आरसी20/96 चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी प्रकरण में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसएन मिश्र ने बुधवार को 18 में से 16 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 3 से 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। जबकि ट्रायल फेस कर रहे एक आरोपी शेरुन निशां की तबीयत खराब होने की वजह से उनके मामले में सुनवाई नहीं हो सकी, वहीं एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि फर्जी कागजात के आधार पर 37.70 करोड़ रुपये की निकासी की गई थी। मामले में 11 लोगों को 3-3 साल की सजा सुनायी गई, जबकि पांच अन्य को 4-4 साल की सजा सुनायी गयी। अभियुक्तों पर अधिकतम 7 लाख व न्यूनतम 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आज जिन दोषियों को सजा के अलावे जुर्माना लगाया गया है, उनमें उमेश दुबे – 4 साल व 3 लाख 50 हजार जुर्माना, महेंद्र कुमार कुंदन – 4 साल व 7 लाख, आदित्य जोरदार – 3 साल की सजा, विमल कुमार अग्रवाल – 3 साल व 25 हजार, बृज किशोर अग्रवाल: 3 साल व एक लाख 60 हजार, राम अवतार शर्मा – 4 साल व 4 लाख ,राजेंद्र कुमार हरित – 3 साल व 8 हजार, संजीव कुमार बासुदेव – 3 साल की सजा, किशोर कुमार झा – 4 साल व 5 लाख, बसंत कुमार सिन्हा – 4 साल व 6 लाख, मधु – 3 साल की सजा, अपर्णीता कुंडू – 3 साल व एक लाख 70 हजार, सहदेव प्रसाद – 3 साल व 30 हजार, लालमोहन गोप – 3 साल व 30 हजार, भरतेश्वर नारायण लाल – 3 साल की सजा और अनिल कुमार को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
[URIS id=8357]

