घायल हिरण को वन कर्मियों ने बचाया

चतरा: जिले के प्रतापपुर में मंगलवार को अदौरिया वन परिसर की उप पदाधिकारी सुरेश दास ने गुप्त सूचना के आधार पर अदौरिया जंगल मे बंदूक की गोली से घायल हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान के निर्देशानुसार घायल हिरण के बच्चे को वन परिक्षेत्र कार्यालय प्रतापपुर में लाया गया। यहां पर इसका प्रारंभिक इलाज करवाने के बाद चतरा प्रांतीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए घायल हिरण को हजारीबाग भेजा गया।
[URIS id=8357]

