लोहरदगा: जिले के बीएस कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त व्याख्याता जुबेर अहमद द्वारा छा़त्राओं के साथ छेड़छाड के एक मामले में उग्र विद्यार्थियों ने जमकर पिटाई की। बढ़ते हंगामे के बाद आखिर पुलिस को पहुंचकर मामला नियंत्रित करना पड़ा। घटना के बाद आरोपी प्रोफेसर को कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया है।[URIS id=8357]
प्रोफेसर पर छात्राओं ने छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। वे माउस और की-बोर्ड की जगह छात्राओं के शरीर को छूते थे। दरअसल आज लोहरदगा के बीएस कॉलेज में लैंग्वेज लैब में कक्षाएं चल रही थी। छात्राओं को कंप्यूटर पर जानकारी देने के बहाने शिक्षक अश्लील हरकतें करने लगे। फिर क्या था, कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। छात्र-छात्राओं ने आरोपी शिक्षक की जमकर धुनाई की। छात्राओं का आरोप है कि पहले भी कई बार इन्होंने गलत हरकतें की हैं, मगर बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है।