डायन बता 9 पुरुषों का मुंडन किया, 6 महिलाओं के नाखून काटे

स्टेट ब्यूरो: 21वीं सदी के शिक्षित युग में देश जहां एक ओर आकाश पर नये इतिहास गढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर डाईन बिसाही जैसे अपवाद विकास की दलील को निम्न करता दिख रहा है। हिंदुस्तान को आजाद हुये आज 72 साल हो चुके हैं, लेकिन रुढ़िवादिता का दंश अभी भी पीछा नही छोड़ रहा है। झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के छोटा कृष्णापुर गांव में ग्रामीणों ने शुद्धिकरण के नाम पर एक परिवार के साथ क्रूरता की तमाम हदें पार कर दीं। जबरन परिवार के 9 पुरुषों का बाल मुंडवा दिया व 6 महिलाओं के नाखून कटवा दिये।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/emerging-young-singer-nazia-from-ganwa-in-bollywood

ये वारदात 23 मई की है, लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी चार दिनो के बाद मिली है, लिहाजा वो हरकत में आ गई है।
पीड़िता पक्ष का कहना है कि ग्रामीणों ने डायन बिसाही ने नाम पर उनका न सिर्फ मुंडन करवा दिया, बल्कि किसी को बताने की स्थिति में जान से मारने तक की धमकी दी। इस प्रकरण पर ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार में एक सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए इनके बाल व नाखून कटवा दिये गये। किसी को प्रताड़ित नही किया गया है। ग्रामीणों कहते हैं, कि खरीफ फसल का काम शुरू करने से पहले ग्राम देवता की पूजा करने की परंपरा है, लेकिन इनके द्वारा शुद्धिकरण नहीं करने के कारण पूजा नहीं हो पा रही थी। इसलिए परिवार के लोगों को शुद्ध किया गया है। इस बाबत डायन- बिसाही जैसी बात से इनलोगों ने साफ इंकार किया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ा रही है। कहा गया है कि यदि आरोप साबित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसा नही लगता है।

[URIS id=8357]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More