राजद सुप्रीमो की बेचैनी कम हुई, तबीयत में सुधार

स्टेट ब्यूरो: राजधानी के रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेचैनी आज कम हो गई। उन्होंने दिनभर सामान्य तरीके से बीताया। इससे पूर्व सुबह का नाश्ता भी निर्धारित समय पर किया। गौरतलब है कि लोकसभा के रिजल्ट आने के बाद से वे कुछ परेशान थे व समय से खाना नहीं खा रहे थे। नींद न आने से बेचैन भी थे।
[URIS id=8357]

