सिंगल विंडो सेंटर ने किया वृक्षारोपण

जमुआ: कृषि सिंगल विंडो सेंटर, जमुआ गिरिडीह के प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार कुशवाहा द्वारा रविवार को वृक्षारोपण, जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता राज्य स्तरीय अभियान के तहद ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावे इस दौरान किसानो को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शुद्ध पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी गई।
[URIS id=8357]
गौरतलब है कि उद्योगों की तर्ज पर अब किसानों को भी एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसान सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उनको न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी बल्कि उनकी राह में आने वाली सभी बाधाओं का समाधान भी किया जाएगा। इस बाबत किसानों को समय- समय पर विशेषज्ञों की सेवा भी मुहैया कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/jharkhand-sports-authoritys-summer-camp-starts


