-आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग
स्टेट ब्यूरो: प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज में एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि शिवकुमार प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार की रहस्यमयी मौत के विरोध में आज जोरदार हंगामा किया गया। सड़क जाम करने के अलावे दुकानों को बंद करा दिया गया। लोगों ने जमकर इस बाबत हंगामा किया, लेकिन लगभग तीन घंटे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।[URIS id=8357]
गौरतलब हो कि सौरभ कुछ दिन पूर्व एक बारात में भाग लेने के लिए लातेहार गया था व वहीं उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। इससे पूर्व सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों व युवाओं ने सौरभ की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच सहित इसमें शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इन्होंने इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज के थाना प्रभारी अर्जुन राम ने खुद जामस्थल पर पहुँचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि निष्पक्ष तरीक से पूरे मामले की जांच की जाएगी। लातेहार पुलिस को इस मामले में मोहम्मदगंज पुलिस सहयोग भी करेगी।