ट्रिपल मर्डर केस: हत्यारे को फांसी की सजा

-प्रेमिका को उम्रकैद, पिता को 20 साल कैद
स्टेट ब्यूरो: धनबाद बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में शुक्रवार को दो वर्ष बाद सिविल कोर्ट ने मुख्य आरोपी भैरव नाथ दषौंधी को फांसी की सजा, उसकी प्रेमिका रुपा को उम्रकैद व भैरव के पिता को 20 साल के कैद की सजा सुनाई। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2017 को भैरवनाथ ने अपनी प्रेमिका के सहयोग से पत्नी अनुपमा, तीन वर्षीय पुत्री आभा व दो वर्ष के मासूम अभय की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी।[URIS id=8357]
अदालत द्वारा मुख्य आरोपी को सजा-ए-मौत की सजा सुनाये जाने पर मृतका के पिता राजेंद्र राय ने कहा न्याय देर से ही सही, लेकिन फैसला भैरव जैसे हत्यारे के लिये सबक साबित होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More