राजधानी में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट

रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े सब्जी व्यवसायी के दो एजेंटों से पिस्टल के बल पर 11 लाख रुपये लूट लियेे। दिनदहाड़े लूटकांड को अंजाम देकर अपराधी न सिर्फ फरार हो गये, बल्कि पुलिस को भी चुनौती दी है। पुलिस ने पीड़ित दो लोगों से पूछताछ के बाद आगे की पड़ताल शुरु कर दी है, लेकिन प्रथम दृष्टया पुलिस इसे संदेहास्पद मानकर जांच कर रही है।[URIS id=8357]
व्यवसायी अग्रसेन सिंह ने बताया कि 20 से 25 व्यवसायियों का पैसा लेकर तीन लोग कोलकाता से भाया ट्रेन रांची आ रहे थे, लेकिन ये लोग रांची से पहले नामकुम स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। वहां से ऑटो लेकर रातू रोड बस पकड़ने जा रहे थे। तीनों को बस से इटकी जाना था, लेकिन रास्ते में ही लालपुर चौक से कुछ दूरी पर दो बाइक सवारों ने इनका ऑटो रुकवाया व बंदूक तान कर दोनों से 11 लाख रुपये लूट लिये। दोनों के हाथ में एक-एक बैग थे। एक एजेंट के पास 3.50 लाख , जबकि दूसरे के पास करीब 7.30 लाख थे। घटना से घबराये दोनों एजेंट मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर नगड़ी इलाके में चले गए। मामले की जानकारी जब व्यवसायी अग्रसेन कुमार सिंह को हुई तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। बताते चलें कि तीसरे शख्स के पास भी पैसे थे, लेकिन अपराधियों ने केवल दो बैग ही लूटे, इसी कारण पुलिस इसे संदेहास्पद मानकर पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More