CCL रांची: चुनौतीपूर्ण युग में मार्केटिंग व ब्रांड प्रमोशन आवश्यक: मिश्रा
- एनआईपीएम- आईएसटीडी का संयुक्त सत्र
रांची: राजधानी के दरभंगा हाऊस स्थित विचार मंच, सीसीएल में बुधवार को एनआईपीएम व आईएसटीडी, रांची चैप्टर का संयुक्त सत्र आहूत किया गया। इस बाबत हैदराबाद से आये एसोसिएट प्रोफेसर, मार्केटिंग एंड स्ट्रेटजी डॉ मुकेश कुमार मिश्रा ने रोल ऑफ एचआर ऑफ बिल्डिंग ब्रांड इमेज ऑफ कंपनी पर विस्तार से चर्चा करते हुये अपना अनुभव साझा किया। कहा कि किसी भी कंपनी की ब्रांड इमेज बनाने में एक एचआर प्रोफेशनल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कंपनी के प्रत्येक कर्मी व स्टेकहोल्डर्स उसके ब्रांड एंबेस्डर होते हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी एक एचआर प्रोफेशनल की होती है।
[URIS id=8357]
श्री मिश्रा ने मार्केटिंग की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि कंपनी की चुनौतियों और बदलते व्यापारिक वातावरण में सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए मार्केटिंग एवं ब्रांड प्रमोशन अत्यंत आवश्यक है। इस परिचर्चा की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक), सीसीएल व एनआईपीएम पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व आईएसटीडी, रांची चैप्टर के अध्यक्ष आरएस महापात्र ने की। सत्र के दौरान सत्र के विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आईबीएस, उपस्थित थे। सत्र के दौरान महाप्रबंधक (पी एंड आई आर) उमेश सिंह को एनआईपीएम, रांची चैप्टर का सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया गया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready




