बीजेपी ने 1001 किलो लड्डू बनवाया, जीत के जश्न की तैयारी पूरी

रांची: एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता ये मान कर चल रहे हैं, कि कल आनेवाले नतीजे पूरी तरह से उनके फेवर में होंगे। इस बाबत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक हजार एक किलो लड्डू आर्डर देकर बनवाया है। इसे जीत के बाद बांटने की मनसा है। इसके अलावे ढोल-नगाड़ो सहित विजयी जुलूस तक की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस अभियान में युवा मोर्चा के 30 सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने दावा किया कि कल देश में 350 सीट व प्रदेश में 14 सीट भाजपा एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है।
[URIS id=8357]
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि जनता मोदी जी को एक बार फिर से देश की बागडोर सौंपने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, संजय जयसवाल, प्रेम मित्तल, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, सतीश सिन्हा, संजय पोद्दार, आजसू के प्रदेश सचिव ललित नारायण ओझा, अजीत दूबे, रणधीर दास, बाबू सहाय, दिनेश्वर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready


