आज बेचैनी भरी कयामत की रात, कल फैसले की घड़ी, प्रशासन तैयार

- लोकसभा चुनाव: 9 बजे से मिलने लगेंगे रुझान
स्टेट ब्यूरो: चुनाव में उतरे प्रत्याशियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाता के लिए बुधवार की पूरी रात बेचैनी वाली है। खासकर प्रत्याशियों के लिये तो ये कयामत ढाहेगी। इनके आंतरिक मर्म को तो वही समझ रहे होंगे, जिनके लिये गुरुवार का दिन कहीं खुशी- कहीं गम लेकर आने वाला है। फैसले की घड़ी आ चुकी है व मतगणना की उल्टी गिनती का श्रीगणेश भी हो चुका है। कल देश के जनादेष-2019 का पटाक्षेप हो जाएगा। राजधानी के पंडरा में होने वाली मतगणना को लेकर उपायुक्त ने इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। तैयारी पूरी है और कल सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खुलेगा, 9 बजे मतगणना के रुझान आने लगेगा।
झारखंड की 14 सीटों के प्रत्याशियों के हाल बेहाल हैं, रात की तो छोड़िये यहां तो दिन काटना दुभर है। एक ओर तापमान की गर्मी तो दूसरी ओर संसद की राह जाने का दिन। चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे भाजपा- कांग्रेस- झामुमो- झाविमो जैसे दलों के दावेदार कुछ इस तरह खौफजदा हैं, कि प्रतिद्वंद्वियों के पाले में वोट चले जाने के जोड़- घटाव, गुणा- भाग का गणित पूरी तरह रट चुके हैं। जाहिर है कि कल का दिन कहीं खुशी तो कहीं गम के दृष्य को प्रत्यक्ष करता दिखेगा। सभी प्रत्याशी अपनी- अपनी जीत की खबर सुनने को व्याकुल हैं। स्ट्रांग रुम में चाक- चौबंद सुरक्षा में रखे गए ईवीएम से अपने खाते में वोट बरसाने की गुहार लगा रहा है। मंदिर- मस्जिद में भी मनौती- दुआ मांगी जा रही है।
[URIS id=8357]
खुशफहमी का आलम यह है कि आमने- सामने की टक्कर व त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीटों पर भी वे एकतरफा जीत की दुहाई दे रहे हैं। राजनीतिक दिग्गजों के अनुसार लोकसभा परिणाम आनेवाले विधानसभा चुनाव की दशा व दिशा भी तय करेगा। देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और महागठबंधन के इस जंग में जनता जीत की चाभी किसे सौंपती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां 14 में 12 सीटें मिली थी। उस समय मोदी लहर थी व इस बार भी झारखंड में पूरा चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा गया है। भाजपा ने 13 व एक पर सहयोगी पार्टी आजसू ने चुनाव लड़ा है। जबकि महागठबंधन की ओर से 7 सीटों पर कांग्रेस, चार पर झामुमो, दो पर झाविमो और दो सीटों पर राजद ने चुनाव लड़ा है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/when-willstop-rape-of-innocent-women


