ऑटो का ब्रेक फेल, 3 माह की बच्ची सहित तीन की मौत

-दर्दनाक
दुमका: मंगलवार को एक ऑटो पलटने से उसपर सवार एक ही परिवार की बच्ची सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 माह की सोनी, 12 वर्षीय राजनंदिनी कुमारी व 35 वर्षीय बिंदु देवी शामिल हैं, जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना लिट्टीपाड़ा थाना अंतर्गत लाबदाघाटी की है। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के बांका जिला के मक्लेन्धा गांव के निवासी हैं व हिरणपुर प्रखंड के लंगटा मशान में पूजा के लिये जा रहे थे।

[URIS id=8357]

जानकारी के अनुसार ऑटो जैसे ही लबदा घाटी के पास पंहुची तो तेज रफ्तार होने के कारण घाटी में और तेज हो गई और अचानक ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। ऑटो का ब्रेक फेल कर गया व तीन-चार पलटी मार दिया। टेंपो में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। ऑटो पलटने से ऑन द स्पाॅट तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जब कि घायल लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More