स्टेट ब्यूरो: झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने दावा किया है कि यहां से महागठबंधन जीत रहा है। उन्होंने एग्जिट पोल के उल्टा नतीजा आने की बात कही। फिलहाल रिलेक्स मुड में अपने परिवार के साथ झारखंड के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।
[URIS id=8357]
श्री आजाद धनबाद से प्रत्याशी हैं व कहते हैं कि दावे व वास्तविकता में बहुत फर्क है, लिहाजा 23 मई को एग्जिट पोल व मतगणना के बाद के रिजल्ट का अंतर खुद स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने ये भी स्वीकार किया, कि पिछली बार 2014 में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार साल 2019 में उनका कोई मैजिक नहीं चलेगा। कीर्ति का कहना है कि झारखंड में महागंठबंधन के साथ पूरे देश में परिणाम एग्जिट पोल के उलट आएंगे। वहीं धनबाद से अपने जीत के दावे के साथ कीर्ति ने कहा कि जीत-हार जो भी हो, वे धनबाद के ज्वलंत मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।