एयर एशिया की रांची-दिल्ली विमान सेवा शुरू

स्टेट ब्यूरो: राजधानीवासियों के लिये सोमवार का दिन खुशनुमा रहा। एयर एशिया द्वारा यहां से दिल्ली के लिये नई विमान सेवा का आगाज कर दिया गया है। रांची एयरपोर्ट से यह विमान सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा व 1 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुँच जाएगा। विमान में कुल 180 सीटें हैं व ऑनलाइन ऑफर के तहत इसका किराया 2297 रुपये है, जबकि सामान्य दर 6 हजार रुपये है।
गौरतलब है कि वर्तमान में एयर एशिया के तीन विमान रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु, कोलकाता व दिल्ली के लिए संचालित हो रहे हैं।
[URIS id=8357]
बताया जा रहा है जल्द ही इसकी रांची से चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू करेगा। फिलहाल रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है, ऐस में लोगों को चेन्नई जाने के लिए कोलकाता या दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है। रांची से अभी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा है. रांची से एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो, गो एयरलाइंस, विस्तारा की विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं। रांची से दिल्ली के लिए मौजूदा समय में विभिन्न एयरलाइंस के दस फ्लाइट रोजाना उड़ान भरते हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More