रांची: कांके थाना अंतर्गत चंदवे जाने वाली रोड के पास से आज एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक का नाम मोहम्मद शाहिद खां है व वह पिठोरिया के कोल्हिया कनादु गांव का निवासी है। एएसपी ने इस बाबत मीडिया को बताया कि चार मई को इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।[URIS id=8357]
एएसपी ने बताया कि इस बाबत कांके थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी कांड के तहत कार्रवाई करते हुये पुलिस ने चंदवे जाने वाली रोड से मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शाहिद की निशानदेही पर पुलिस ने ईदगाह चौक के पास स्थित एक पुलिया के नीचे से चोरी की गई टीवी बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पुछताछ में यह बात स्वीकारी है, कि वो पहले भी इस तरह के अपराध में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली थाना, बरियातू थाना और सुखदेवनगर थाना में मामले दर्ज हैं व कई बार जेल जा चुका है।