बिंदेश्वर सिंह कॉलेज, दानापुर बिहार के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. ताराकांत मिश्र का निधन हो गया है। दानापुर की मिथिला कॉलोनी निवासी डॉ. मिश्र के निधन से पूरे मिथिला कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। 14 मई, मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार रामजीचक घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अशोक कुमार ने किया। [URIS id=8357]
ज्ञातव्य हो कि डॉ ताराकांत मिश्र बिहार राज्य के मैथली लोक साहित्य में पीएचडी कर प्रथम छात्र का गौरव प्राप्त किया था। उनके पुत्र अशोक मिश्र रांची स्थित आईआईसीएम में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। इसके पूर्व श्री मिश्र सीसीएल में भी कार्य कर चुके हैं।