स्कूटी सवार शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

धनबादः निरसा- मुगमा मोड़ एनएच-2 पर मंगलवार को एक ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिस कारण घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया।

[URIS id=8357]

मृतक की पहचान डॉन बोस्को स्कूल के शिक्षक हिमांशु राय (44) के रूप में की गई। हिमांशु सुबह ट्यूशन पढ़ाने के लिए अपने मुगमा इंदिरा नगर आवास से जा रहे थे। जैसे ही निरसा- मुगमा मोड़ एनएच-2 पर पहुंचे आगे ब्रेकर होने की वजह से उन्होंने स्कूटी को धीमा किया। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक लोगों का जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर भीड़ को क्लीयर कराया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More