बगोदर: सोमवार को बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सुबह साढ़े छह बजे बगोदर के नीचे बाजार जीटी रोड बैंक ऑफ इंडिया के समीप घटी, जिसमें डुमरी से बगोदर की ओर तेज गति से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी कार ने एक खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार करीब 50 मीटर तक घसिटाते हुये गंभीर रूप से घायल हो गया। ये चतरा के लावालौंग के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से इन्हें स्थानीय सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा देकर धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना में दोषी कार व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। [URIS id=8357]
दूसरी घटना में अपराहन ग्यारह बजे जीटी रोड के बेको में बगोदर से डुमरी जा रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बाबत विजय कुमार पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गये। इन्हें भी प्रारंभिक चिकित्सा के बाद बेहतर ईलाज के लिये पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया।