दो दिन बादल छाएंगे, बारिश सहित ब्रजपात की संभावना

रांची: सूर्यदेव के कड़े तेवर व चिलचिलाती धूप से पूरे झारखंडवासी त्राहिमाम बोल रहे हैं। धूप तन व चेहरे को झुलसा दे रही है, ऐसे में सेामवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। मौसम जानकारों का कहना है, कि आगामी दो दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 व 16 मई को बादल गरजने की संभावना है। [URIS id=8357]
बताया जा रहा है कि आगामी चार दिनों तक राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवा व वज्रपात होने की संभावना है। आज किसी भी क्षण राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 14, 15 व 16 मई को राज्य के दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More