कोडरमा के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। चुनाव संपन्न कराने तमाम पोलिंग पार्टियां पंहुच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 239 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को पारा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में पारा मिलिट्री एवं पुलिस की 40 कंपनियां लगाई गई हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तैयारी की गयी है।
सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बताया कि हर विधानसभा के लिए 25 माइक्रो ऑबजर्वर नियुक्त किया गया है। 165 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिग की सुविधा रहेगी। प्रत्येक विधानसभा में 15 वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए हैं जो मतदान की वीडियो ग्राफी करेंगे। मतदान केंद्रों में लोगों के सहयोग के लिए 250 एनएसएस के वोलेंटियर्स लगाए गए हैं। कोडरमा लोकसभा के लिए कुल 7272 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। उनमें 6612 बूथ मतदानकर्मी एवं 660 रिजर्व मतदानकर्मी शामिल हैं।