रामगढ़। कांग्रेस पार्टी जिला कमिटी में चल रहा आपसी अंतर्कलह चरम पर आ चुका है। ये विवाद इस कदर बढ़ चुका है कि शनिवार को जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को भाजपा से साठगांठ के आरोप में 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया। वहीं दूसरी ओर निलंबित किये गये पंकज ने मीडिया से बात करते हुये पासवान के आरोप को चुनौती दी है। उन्होंने आरोप को झूठा बताते हुये उनपर 20 लाख के मानहानी केस करने की बातें कहीं। कहा कि यदि भाजपा से साठगांठ की बात को वे साबित कर देंगे तो वे राजनीति से आजीवन सन्यास ले लेंगे।
पंकज तिवारी ने कहा कि अगर मुन्ना पासवान आरोप साबित नही कर पाये तो जनता के सामने वे दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे। कहा कि षड्यंत्र के तहत मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया है। दल के अंदर ही कुछ लोग हजारीबाग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी गोपाल साहू को हराने में लगे हुए हैं। लगातार कार्यकर्ताओं की भावनाओं के मान सम्मान को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व एवं प्रत्याशी द्वारा जिले में बर्बाद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की सुविधा पार्टी के स्तर पर कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा है। कहा कि सारी सुविधा होने के बाद भी कार्यकर्ताओं को सुविधा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। यही नहीं हार्दिक पटेल जैसे बड़े नेता जिनका प्रभाव इस क्षेत्र में काफी है, क्योंकि वह किसानों के नेता है। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि जांच में श्री तिवारी पर लगे आरोप सही पाये गये हैं। तिवारी ने कहा कि मुझे किसी भी कीमत पर जिला अध्यक्ष पद से निष्कासित नहीं कर सकते हैं व अभी तक मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अब पार्टी का जो माहौल है, हम पार्टी में तनाव महसूस कर रहे हैं।