रांची: राजधानी के मदरसा अलजामियतुल कादरिया इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी में काइद अहले सुन्नत अशरफिया कोचिंग सेंटर का उद्घाटन उलेमा ए कराम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मौलाना मुफ्ती फैजुल्लाह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर एदार ए शरिया के संरक्षक मो सईद व मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी मौजूद रहे। मौलाना रिजवी ने कहा कि कोचिंग सेंटर का मकसद यहां के छात्राओं को देश के टाॅप अरबी विवि केरला, दारूलउलुम अमजदया, जामिया मिलिया इस्लामिया विवि जैसे संस्थान में कराना है। इस बाबत आज कुल 100 छात्राओं का टेस्ट हुआ, जिनमें से 45 छात्राओं का एडमिशन हुआ है। इसके अलावे दूसरे राज्य के विद्यार्थियों को भी इसमे तरजीह दी गई है। मौके पर मो सईद के अलावे मुफ्ती फैजुल्ला मिस्बाही, कारी अयुब, आकिब जावेद, मौलाना शाहिद, मौलाना हसन, मौलाना ओरंगजेब, मौलाना असगर सहित कई लोग मौजूद थे।