Palamu News: नौडीहा में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, नई पूजा समिति का गठन

पलामू: छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नौडीहा खजूरी में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों और आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पूजा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मुन्ना कुमार सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष, लवकुश कुमार को उपाध्यक्ष और रामाशीष पासवान को सचिव बनाया गया। वहीं अनुज कुमार पासवान को उप सचिव, संतोष प्रजापति को कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार सिंह को उप कोषाध्यक्ष, बालमुकुंद सिंह को संचालक और भुनेश्वर ठाकुर को उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सुमन पासवान को मंत्री, नंदलाल कुमार यादव को उप महामंत्री तथा ज्ञानी कुमार को उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई।
भाईचारे और सौहार्द के साथ पूजा मनाने का निर्णय
नवगठित समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को आपसी सहयोग, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में पूजा आयोजन से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा करने और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई।
ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। बैठक में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण और सामूहिक भागीदारी के साथ पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया।


