चाईबासा: अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापा, हजारो लीटर दारू नष्ट

जिला प्रशासन व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई
जगन्नाथपुर (चाईबासा): लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा के निर्देश पर बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जैंतगढ़ पंचायत के बुरुसाई में जगन्नाथपुर पुलिस एवं जिला उत्पाद विभाग ने मिलकर संयुक्त रूप से अवैध देशी शराब चलाने वाले कारोबारियों व अवैध शराब भट्टीयों के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध देशी शराब के भट्टी सहित हजारो लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया।
गौरतलब हो कि इस बाबत पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, कि जैंगढ़ पंचायत के बुरूसाई गांव मे भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। इस बाबत थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति के के साथ एक पुलिस दल अवैध देशी शराब के विरुद्ध अभियान चलाने बुरुसाई पहुंचा। पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने मिलकर बुरुसाई के पहाड़ पर विभिन्न स्थानों में चल रहे 12 से 15 भट्टियो को तोड़कर हजारो लीटर देशी शराब के लिए तैयार जावा महुआ को नष्ट किया गया। कई लीटर महुआ शराब सहित देशी शराब निर्माण में लगे वर्तनों एवं सामानों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया । पुलिस बल को देखते ही अवैध देशी शराब निर्माण कर रहे कारोबारी पहाड़ और झाड़ी का लाभ लेते हुए भाग निकले।
थाना प्रभारी ने इस बाबत बताया कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब का निर्माण करना कानूनन जुर्म है, थोड़े से पैसे के लालच में भोले भाले लोगो का जिंदगी बर्बाद न करे। अवैध रूप से देशी शराब बनाने वाले सुधर जाए और देशी शराब बनाना बंद कर दें, वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी। मोदक ने मानकी मुंडा, जनप्रतिनिधियों एवं गांव के ग्रामीण से अवैध शराब के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया व शराब बनाने वालों का खुलेआम विरोध करने को कहा। उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रजापति ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने वालों का सत्यापन कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धारा अन्तर्गत कांड दर्ज किया जाएगा। अभियान में सअनि उमेश प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, उत्पाद सअनि अमित सिंह, चालक प्रकाश बेहरा के साथ जिला पुलिस बल तथा उत्पाद पुलिस बल के जवान शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More