चाईबासा: थानेदार के प्रयास से लगा गांव में ट्रांसफार्मर

जगन्नाथपुर(चाईबासा): ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण जगन्नाथपुर थानान्तर्गत गोरियाडुबा गांव के ग्रामीण विगत कई महीनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण न सिर्फ अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर थे, बल्कि अप्रैल के आगाज से ही पड़ रही भीषण गर्मी से त्रस्त थे। इस कठिनाई को मजदूर दिवस के दिन स्थानीय थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने दूर कर दिया। इनके ही प्रयास से बुधवार को यहां नया ट्रांसफार्मर लग गया।
ग्रामीणों ने भीषण तपिश व अंधकार से निजात दिलाने के लिये थारेदार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों से गोरियाडुबा गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली नही थी, गांव के लोगों द्वारा किये गये सभी प्रयास इस बाबत व्यर्थ साबित हुये। इस बाबत विगत रविवार को ग्रामीणों व बिजली विभाग के मिस्त्री के बीच झड़प भी हो गई व जब इसकी सूचना वहां के थाना प्रभारी को मिली, तो उन्होंने कनीय अभियंता बलराम हांसदा से दूरभाष पर बात कर गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने का आग्रह किया, आखिरकार आज नया ट्रांसफार्मर लग गया। इसके बाद ग्रामीण प्रसन्न व सभी ने पुलिस विभाग की प्रशंसा की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More