मेंशन से नहीं कोई टेंशन : ढुल्लू महतो

धनबाद: बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने दावा किया है कि धनबाद से सांसद पीएन सिंह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुये कहा पिछले पांच वर्षों में पीएम मोदी ने जैसे काम किया है, वो किसी परिचय का मोहताज नही। कर्म के कारण ही वे गद्दी पर आसीन है व आनेवाले समय में रहेंगे। कीर्ति पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा, नीति और कोई सिद्धांत नही है, तो जनता क्यों उन्हें चुनेगी। वहीं मेंशन से चुनाव लड़ रहे सिद्धार्थ गौतम के विषय मे पूछने पर कहा कि कौन हैं सिद्धार्थ गौतम ? कोई मेंशन टेंशन नही देगा।
उन्होने जनता से एक बार फिर मोदी जी को चुनने का आहवान किया। भौंरा मामले पर कहा कि धनबाद में आतंक किसी कीमत पर भाजपा बर्दास्त नही करेगी। इस घटना की सीबीआई जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों का बखान करते हुए उसके आधार पर वोट की अपील की। श्री महतो ने गिरिडीह लोस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में लोगों को वोट करने का आहवान भी किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More