रांची: मंगलवार को रांची महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यर्थियों ने लोगों से मतदान करने की अपील की। इन्होंने हमारा संकल्प आपका, विश्वास संस्था के कार्यक्रम के तहत अपने आस-पास के सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अवेदश ठाकुर, साजन सिंह, शिवंम, मेघना, अर्चना, अंजली, प्रियंका, नेहा, स्नेहा, रूबी, कविता, सुरेश आदि उपस्थित थे।