लोकेश चौधरी भगोड़ा घोषित

रांची: अग्रवाल ब्रर्दस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को इस मामले में दायर क्रिमिनल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने ये आदेश दिया। लोकेश चौधरी पिछले कई दिनों से फरार है। इस बाबत अगली सुनवाई तीन मई को होगी।
बतातें चले कि विगत छह मार्च को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर एक में निजी न्यूज चैनल के कार्यालय में अग्रवाल ब्रदर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, इसी के बाद से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लोकेश चौधरी और एमके सिंह हत्या के बाद से ही फरार हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीम ने कई संभावित जगह पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली है। अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड में पुलिस लोकेश के दोनों बॉडीगार्ड्स धर्मेंद्र तिवारी, सुनील कुमार व ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। धर्मेंद्र तिवारी व सुनील को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, जिसमें इन्होंने कई राज पुलिस के समक्ष कबूले थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More