रांची: राजधानी के नामकुम निवासी चार वर्षीय अबोध बच्ची को टाॅफी का लालच देकर दुष्कर्म व हत्या करने के मामले में पोस्को कोर्ट के विशेष जज दिवाकर पांडेय ने अभियुक्त मरकोस लकड़ा को अंतिम सांस तक उम्रकैद देने की कठोरत सजा सुनाई। अदालत ने इस जघन्य कांड को रेयरेस्ट ऑफ़ द रेयरेस्ट की श्रेणी का अपराध माना है।
इससे पूर्व ही अदालत ने मारकोस को दोषी करार दिया था व आज सजा के बिंदूओं पर सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से इस बाबत कम से कम सजा देने की गुहार लगायी गयी, लेकिन अदालत ने इसे पूर्णतः खारिज करते हुसे जीवन के अंतिम सांस तक उम्रकैद के अलावे 20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा भी दी। गौरतलब है कि 24 मई 2016 को नामकुम में मधुकम कैंप के पास मारकोस लकड़ा ने पड़ोस की चार साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने साथ घर ले गया। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। गांववालों ने उसे मौकाए वारदात पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।