बड़े पूंजीपतियों की लाभ योजना नोटबंदी: सुबोधकांत

रांची: कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने आज शहर के कई इलाकों में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील किया। श्री सहाय सुबह मोरहाबादी पहुंचे जहां मोर्निंग वाक करने वाले लोगों से मिले। उन्होंने बुजुर्गो से अपील किया कि उनके पक्ष में मतदान कर अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने मतदाताओं से ऑक्सीजन पार्क, चिल्ड्रेन पार्क व बापू वाटिया लोगों से वोट मांगा।
श्री सहाय ने मधुकम, साईं कांलोनी, खोरहा टोली, बरियातू ,पीस रोड, कोकर, कांटा टोली एवं बहु बाजार आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और पदयात्रा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश के कुछ पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। मोदी सरकार की सभी योजनाएं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनायी गई है। चाहे वह राफेल सौदा हो या फिर नोटबंदी का निर्णय। श्री सहाय ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लगाकर मोदी सरकार ने छोटे व्यावसायियों का व्यापार चौपट कर दिया। देश में 50 लाख लोगों को बेरोजगार बना दिया।
लेकिन नोटबंदी से बड़े उद्योगपतियों को कोई हानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वायदा है कि सत्ता में आये तो मार्च तक 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उन्हों मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। चुनाव प्रचार में उनके साथ संजय पाण्डेय, प्रभाकर र्तिकी, रतन तिर्की, दीपक लाल, सुधीर सिंह, राजन वर्मा, मौलेश सिंह, कुमार राजा, एजाज अहमद, टिंकु वर्मा, विजय सहाय आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More