बगोदर: थाना क्षेत्र के जीटी रोड नीचे बाजार के समीप हुए सड़क हादसा में आधा दर्जन महिला घायल हो गयी। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे की है। घटना के संबध में बताया जाता है कि डुमरी की और से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से एक टेम्पो को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे टेम्पो असंतुलित होकर सड़क के किनारे चल रही करीब आधा दर्जन महिलााओ को चपेट में ले लिया ।
जिससे करीब चार महिला घायल हो गयी। वहीं टेम्पो सड़क के किनारे रखी कोयले की बोरी से टकराने के बाद रुकी। घटना के बाद वहा पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जहा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज हेतु बगोदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां तीन महिला का प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। जिसमें अंजना देवी पति शंभू चैरसिया, भारती देवी पति सुधीर चौरसिया, वीणा देवी पति छोटू चौरसिया शामिल हैं।
वहीं अनिता देवी को चोट आई है। जिसका प्रारंभिक उपचार के बगोदर सीएचसी में किए जाने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि ये सभी महिला एक दशकर्म में शामिल होने के लिए घाट जा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटी। वहीं टेम्पू वाहन को ग्रामीण अपने कब्जे में रखी है। वही घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी गई है।