जनता के लिये समर्पित रहूंगी: गीता कोड़ा

चक्रधरपुर में जनसंपर्क
चाईबासा: महागठबंधन प्रत्याशी गीता कोड़ा ने आज चक्रधरपुर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगों से अपील की वे उन्हें विजयी आषीर्वाद दें, ताकि उनकी सेवा का मौका मिल सके। कहा की भाजपा के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। क्षेत्र में जनता से मिलने का भी उनके पास समय नहीं है। आदिवासी बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के बावजूद हो भाषा को आज तक आठवीं अनुसूची में शामिल नही कराया जा सका है।
कोड़ा ने कहा कि भूमि बैंक बनाकर के आदिवासी मूलवासी की जमीन लूटने की साजिश भाजपा सरकार कर रही है। मौके पर झामुमों विधायक दीपक बिरुआ ने कहा की सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 13 से 14 लाख मतदाता हैं। जिसमें 11 लाख के करीब आदिवासी एवं मूलवासी मतदाता है। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र का फैसला भाग्य का आदिवासी मूलवासी करेगा हर हाल में वोट बटने नहीं देना है। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को हराने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी गीता कोड़ा को एकमत से वोट करके विजयी बनाने का आहवान इन्होंने जनता से किया। मौके पर निरल पूर्ति,शशि भूषण सामठ,जोबा मांझी भी साथ थीं। इस बाबत हाट गम्हरिया, कुमारडुगी मझारी चक्रधरपुर व सोनवा में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More