प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक डाॅ केके सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे

रांची: राज्य के जाने माने न्यूरो चिकित्सक डाॅ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। डाॅ सिन्हा बीते कई दिनों से बिमार चल रहे थे। घर के बाथरूम में गिरने के बाद उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई थी। गिरने की वजह से डाॅ सिन्हा का कमर भी टूट गया था और पेट भी फूल गया था।
इसके बाद उन्हें मेडिका हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होता देख डाॅ सिन्हा को घर वापस भेज दिया। अपने आवास पर डाॅ सिन्हा ने अंतिम सांस ली। शनिवार को डाॅ सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जायेगा। डाॅ सिन्हा सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि राज्य और देश भर में प्रख्यात थे। दूर – दूर से लोग उनसे इलाज कराने आते थे। डाॅ सिन्हा के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर हैै। डाॅ सिन्हा मानसिक रूप से जटिल कई बिमारियों का सफल इलाज किये थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More