गिरिडीह: मंगलवार की दोपहर अचानक हल्की फूहारे के साथ एकाएक व्रजपात गिरने से बगोदरडीह निवासी मनोज यादव कि 15 वर्षिय पुत्री मनीषा कुमारी की मौत हो गई जबकि विजय यादव की पुत्री रूपाली कुमारी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों किशोरी घर के बाहर खेल रही थी कि एकाएक व्रजपात हो गया।
जिससे परिजनों समेत भाजपा नेता सुखदेव राणा ने आनन-फानन मे बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीषा को मृत घोषित कर दिया। जबकि रूपाली को प्रथामिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतरे बाहर बताया। मृतका बगोदर कन्या उच्च विद्यालय की आठवीं की छात्रा थी। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।