रांची: भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बख्शने के मुड में नही नजर आ रही है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, कि भले सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर चौकीदार चोर कहने के मामले में राहुल गांधी ने खेद प्रकट किया है, लेकिन उसे देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
दीपक प्रकाश ने कहा कि कोर्ट के नाम पर कांग्रेस के नाबालिक राजनीतिज्ञ द्वारा गलत बयानबाजी की गई है। गौरतलब हो कि राफेल प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से रखने पर राहुल गांधी खेद प्रकट कर चुके हैं। उन्होंने कोर्ट की आड़ में कहा कि कोर्ट ने भी मान लिया कि चौकीदार चोर है।
प्रधानमंत्री कल शाम पंहुचेंगे, सुरक्षा एसपीजी ने संभाली
मंगलवार को साढ़े पांच बजे शाम को दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल से पीएम मोदी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पंहुचेंगे। यहां से खुली जीप में बिरसा चौक तक रोड- शो में शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। रोड शो के दौरान रांची की जनता ग्रामवासी हो या आदिवासी शहरवासी हो या वनवासी समाज के सभी वर्ग नौजवान मजदूर किसान महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। पीएम का यहां पारंपरिक अंदाज में सवागत किया जायेगा। इस बाबत रांची महानगर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले सभी मंडलों ने पूरी कर ली है।
कुल दस मिनट के इस रोड शो को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान अपने हांथों में ले ली है। पीएम के साथ- साथ भाजपा के रांची लोस उम्मीद्वार संजय सेठ भी लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस बाबत एयरपोर्ट रोड से लेकर बिरसा चौक तक बैरिकेटिंग की गई है।