राजनीति में आईं, कोयलांचल मेंशन घराने की बहू रानी

धनबाद: कोयला नगरी में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। धनबाद का चर्चित राजनीतिक घराना सिंह मेंशन की बहू और झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने आज नामांकन सभा के मंच पर भाजपा का दामन थामा और राजनीति में शामिल हो गयी।
धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित दर्जनों विधायक व बिहार के मंत्री भी शामिल हुए। मौके पर ढोल नगाड़ा, आतिशबाजी के साथ रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंची। मंच पर मुख्यमंत्री ने विधिवत ढंग से रागिनी सिंह को भाजपा में शामिल कराया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More