लोहरदगा: झारखण्ड राज्य का सबसे छोटा जिला लोहरदगा। जहाँ खनिजों का भंडार है। 29 अप्रैल को यहाँ मतदान होगा। लोगों से मतदान के लिए जनसंपर्क किये जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने इसे अपने अंदाज़ में करके सुर्खियां बटोरी। लोकसभा क्षेत्र के बेड़ो में सुखदेव भगत एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने साथ मिलकर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनता से वोट मांगने के लिये सुखदेव भगत ने नगाड़ा बजाया। इनकी नगाड़े की आवाज़ से कार्यकर्ता तो उत्साहित हुए ही साथ ही मतदाताओं में भी उत्साह का संचार हो गया। चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत लोहरदगा 2019 लोकसभा महागठबंधन दल के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुखदेव भगत बेड़ो प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वोट देने का आग्रह किया।