रांची एयरपोर्ट से 19 लाख रुपए बरामद, जांच में जुटा प्रशासन

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक सूटकेस में करीब 19 लाख रुपये बरामद किये गए। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा सूटकेस से भरा बैग एयरपोर्ट के टॉयलेट के समीप छोड़ दिया गया था। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के डर से उक्त व्यक्ति बैग छोड़ कर भाग गया होगा। मिली जानकारी के अनुसार रुपए से भरे इस बैग को मुम्बई ले जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस की जांच के डर से बैग को टॉयलेट के बगल में छोड़ दिया दिया गया। एयरपोर्ट पर बरामद हुए रुपए की जांच मजिस्ट्रेट और प्रशासन की मौजूदगी में की जा रही है। 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More