बगोदर: हाईवा ने बाईक सवार को कुचला, मौत

बगोदर: तमाम कोशिशों के बावजूद रफ्तार का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहर धाम के समीप एक हाईवा (जेएच02एकयू-4305) के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। बताया जाता है कि बगोदर मुस्लिम मुहल्ला निवासी मुख्तार अंसारी (57) अपनी स्कूटी से बगोदर बाजार हरिहर धाम रोड के किनारे अपनी खेत में काम करने जा रहे थे।
इसी दौरान विष्णुगढ की और से आ रही एक हाईवा ने उसे सामने से ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार मुख्तार अंसारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद चालक हाईवा को छोड़ कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बगोदर -विष्णुगढ रोड को मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, सीओ एके ओझा समेत अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। और जाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। इधर जाम कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही थी। जहां अंचलाधिकारी एके ओझा ने सरकारी प्रवधान के तहत मिलने वाली मुआवजा देने और दोषी वाहन के मालिक से वार्ता कर मुआवजा देने की सहमति के बाद करीब ढाई घंटे के बाद जाम कर रहे लोग सड़क से हटे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More