भीषण बारिश-आंधी से देशभर में 31 की मौत

दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी के कारण 31 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की रात गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और देश के विभिन्न हिस्सों में जान-माल की भारी क्षति हुई है। इस आपदा में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। खेतों में कटी फसल बारिश होने की वजह से खराब हो गई है और आंधी की वजह से जगह-जगह बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीटर पर पीएम नरेंद्र ने बेमौसम बारिश और आंधी से मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है वहीँ घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।
बिहार के 19 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किमी की रफ्तार से आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। झारखंड के कई जिलों में मौसम खराब है। कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। वेस्ट उत्तर प्रदेश में भी आज तूफान के साथ ओेले गिरने के आशंका जताई गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More