चाइबासा: 13 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चाइबासा: जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गोरियाडिबा में एक व्यक्ति की हत्या कर लाश छिपाने के मामले में 13 वर्ष से फरार आरोपी मंगलवार को जगन्नाथपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम दुरशु चोतोंबा है। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि अभियुक्त का अपने ही गांव के बृजमोहन चोतोंबा के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर 2006 में बृजमोहन चोतोंबा के बहनोई बीरेंद्र हैस्सा की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप है। इस बाबत मृतक के साला बृजमोहन चोतोम्बा के बयान के आधार पर ही थाना में जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 03-6 दिनांक 16.1-2006, धारा 302-201-34 भा0द0वि0 के तहत दर्ज किया गया था। तब से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। छापामारी अभियान दल में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, सअनि उमेश प्रसाद,तारकनाथ सिंह, दिलीप कुमार व जिलाबल के जवान शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More